मंडल कारा में कभी थे सुपरिटेंडेंट थे, आज वहीं के हैं बंदी

जागरण संवाददाता चतरा छात्रवृत्ति घोटाला के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त कार्यपालक दंडाधिका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:57 PM (IST)
मंडल कारा में कभी थे सुपरिटेंडेंट थे, आज वहीं के हैं बंदी
मंडल कारा में कभी थे सुपरिटेंडेंट थे, आज वहीं के हैं बंदी

जागरण संवाददाता, चतरा : छात्रवृत्ति घोटाला के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष कुमार एक समय में स्थानीय मंडल कारा का अधीक्षक हुआ करते थे। जेल सुपरिटेंडेंट का अतिरिक्त प्रभार उनके जिम्मे था। परंतु आज वे वहां के बंदी हैं। घोटाले के आरोप में जिला पुलिस ने दो दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप लगने के बाद से वह फरार थे। करीब साढे तीन साल तक फरार रहने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार है। इसी आरोप में राज्य सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। आशुतोष कुमार का पदस्थापन यहां पर वर्ष 2016 में बतौर कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में हुआ था। अधिकारियों की कमी को देखते हुए उन्हें जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इतना ही नहीं करीब एक साल बाद उन्हें जिला कल्याण पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जिला कल्याण शाखा में हुए 9.33 करोड़ रुपये के घोटाला के नामजद आरोपित हैं। आशुतोष कुमार को तीन फरवरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। घोटाला का यह मामला 2018 में प्रकाश में आया था। तत्कालीन उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने चार सदस्यीय टीम गठित कर सेंपल के तौर पर मामलों की जांच कराई थी। जिसमें 9.33 करोड़ रुपये घोटाला का मामला उजागर हुआ था। जिसमें आशुतोष कुमार के अलावा तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी भोलानाथ लागुरी, प्रधान सहायक, नाजिर सहित कई विभिन्न संस्थाओं की भूमिका उजागर हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आशुतोष कुमार फरार थे। शुक्रवार की रात सदर थाना पुलिस ने उन्हें देवघर से गिरफ्तार किया और शनिवार को मंडल कारा भेज दिया।

chat bot
आपका साथी