औरु में जनता करती रही इंतजार, तंबू उखाड़ डटमी ले गई सरकार

अमरेंद्र प्रताप सिंह हंटरगंज (चतरा) औरु पंचायत में शुक्रवार को आयोजित आपके अधिकार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:31 PM (IST)
औरु में जनता करती रही इंतजार, तंबू उखाड़ डटमी ले गई सरकार
औरु में जनता करती रही इंतजार, तंबू उखाड़ डटमी ले गई सरकार

अमरेंद्र प्रताप सिंह, हंटरगंज (चतरा) : औरु पंचायत में शुक्रवार को आयोजित 'आपके अधिकार, आपकी सरकार आपकी द्वार' कार्यक्रम विवाद में उलझकर रह गया। इस कार्यक्रम के तहत औरु पंचायत में जनता अतिथियों के स्वागत का इंतजार करती रही, मगर सरकार ने न सिर्फ उसकी तमन्ना पर पानी फेर दिया, रातोंरात द्वार पर से खूंटा-खंभा और तंबू उखाड़ कर डटमी गांव ले गई। इससे श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता के खिलाफ जनाक्रोश उबाल लेने लगा। लोगों ने आरोप लगाया कि मंत्री ने सियासी चाल के तहत अधिकारियों को बोल कर कार्यक्रम स्थल बदलवाया है। इसके पीछे उनकी मंशा एक नेता को सियासी लाभ पहुंचाना और अपने फंड से डटमी में नवनिर्मित चबूतरा का उद्घाटन करना था। दरअसल यह कार्यक्रम औरु पंचायत मुख्यालय में निर्धारित था। पंचायत के मुखिया कौलेश्वर यादव और अन्य ग्रामीण एक दिन पहले से इसकी तैयारियों में जुटे थे। गुरुवार की शाम तक पंचायत सचिवालय परिसर में खूंटा-खंभा गाड़कर अपेक्षित संख्या में स्टाल बना दिए गए। रात करीब नौ बजे सीओ मिथिलेश कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंच गए। आते ही पंडाल और तंबू का खूंटा खंभा उखाड़ने लगे। इस पर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उसका विरोध शुरू हो गया। इस पर सीओ ने कहा कि अचानक इस कार्यक्रम के लिए मंत्री सत्यानंद भोगता, कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह श्रम सचिव प्रवीण टोप्पो और उपायुक्त अंजली यादव का कार्यक्रम मिल गया है। इस कारण आयोजन स्थल बदलना पड़ा। उन्होंने लोगों से डटमी पहुंचने की अपील की। इस पर पंचायत मुख्यालय के निकट जमे कई गांवों के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने डटमी जाने से इनकार कर दिया। देखते-देखते एक-डेढ़ हजार लोग वहां इकट्ठा हो गए। उनलोगों ने प्रशासन की इस हरकत को जनता का अपमान करार दिया।उधर, बदले कार्यक्रम स्थल डटमी साप्ताहिक बाजार में जब सिर्फ दो गांव डटमी और काशीकेवाल के कुछ लोग ही जुटे तो सदर एसडीओ मुमताज अंसारी और बीडीओ जयाशंखी मुर्मू पंचायत सचिवालय परिसर में डटे लोगों को मनाने पहुंचे। आक्रोशित लोग अपने फैसले पर अडिग रहे। एसडीओ ने वादा किया कि प्रशासन 16 दिसंबर को यह कार्यक्रम इसी पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कराएगा। मगर आज आपलोग डटमी चलिये। लोगों ने डटमी जाने से साफ मना कर दिया। मुखिया कौलेश्वर यादव भी पंचायत सचिवालय में ही जमे रहे। एसडीओ के लौटते ही मंत्री सत्यानंद भोगता, श्रम सचिव प्रवीण टोप्पो और उपायुक्त अंजली यादव डटमी पहुंचे। वहां बाजार टाड़ में विधायक मद से बने चबूतरे का मंत्री ने उद्घाटन किया।

chat bot
आपका साथी