अधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्प, संविधान को रक्षा के लिए रहेंगे तत्पर

जागरण संवाददाता चतरा जिले के अधिकारियों कर्मियों व विद्यार्थियों ने संविधान की गरिमा को अक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:34 PM (IST)
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्प, संविधान को रक्षा के लिए रहेंगे तत्पर
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्प, संविधान को रक्षा के लिए रहेंगे तत्पर

जागरण संवाददाता, चतरा : जिले के अधिकारियों, कर्मियों व विद्यार्थियों ने संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। संविधान में बनाए गए मानव कर्तव्यों को हमेशा पालन करने की कसम खाई है। उन्होंने यह संकल्प शुक्रवार को आयोजन राष्ट्रीय संविधान दिवस पर लिया है। सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं में इस मौके पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मी अपने-अपने कार्यालय में एक साथ उपस्थित होकर संविधान के प्रस्तावना पर आस्था जताते हुए उसकी हिफाजत की कसम खाई। डीसी आफिस में उपायुक्त अंजनी यादव ने अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रामनारायण खलखो पदाधिकारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। डीसी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। डीसी ने संविधान दिवस की सभी को बधाई दी। साथ ही पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का कार्य में भी ईमानदारी से अनुपालन करने की अपील भी की। इसी प्रकार विकास भवन, सदर अनुमंडल कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय एवं अन्य सभी दफ्तरों में संबंधित अधिकारी व कर्मी संविधान की प्रस्तावना की कसम खाई।

chat bot
आपका साथी