मुखिया के संभावित प्रत्याशियों का भरमार, वार्ड सदस्य पद के लिए अकाल

लक्ष्मण दांगी गिद्धौर (चतरा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की अभी विधिवत रूप से घोषणा नहीं हुई ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:14 PM (IST)
मुखिया के संभावित प्रत्याशियों का भरमार, वार्ड सदस्य पद के लिए अकाल
मुखिया के संभावित प्रत्याशियों का भरमार, वार्ड सदस्य पद के लिए अकाल

लक्ष्मण दांगी, गिद्धौर (चतरा): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की अभी विधिवत रूप से घोषणा नहीं हुई है। परंतु चुनाव की आहट से ग्रामीण क्षेत्रों में चहल-पहल बढ़ गई है। पंचायत चुनाव में आरक्षण नीति का बदला हो चुका है। वैसे में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया के संभावित प्रत्याशियों का भरमार हो रहा है। जबकि वार्ड सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों का अकाल है। पंचायत समिति सदस्य पद के इक्का-दुक्का ही संभावित प्रत्याशियों में नाम आ रहा है। जिला परिषद पद के संभावित प्रत्याशी भी गिने चुने नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मारामारी मुखिया पद के लिए हो रही है। एक-एक पंचायत में 15 से 20 मुखिया के संभावित प्रत्याशियों के नाम आ रहे हैं। वैसे में कई प्रत्याशियों को बैठाने को ले मान मनौव्वल भी शुरू हो गया है। बताते चलें कि गिद्धौर प्रखंड में छह पंचायत है। बारिसाखी पंचायत को मुखिया व पंचायत समिति पद को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वैसे में वर्तमान मुखिया इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जबकि पंचायत के अन्य प्रत्याशी मुखिया बनने का सपना संजोए हुए थे। परंतु उनके सपने पर पानी फिर गया।इस प्रकार बारियातु पंचायत को इस बार आरक्षित अन्य के लिए सुरक्षित किया गया है।इसके पूर्व बारियातु अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित था।अन्य के लिए आरक्षित होने के साथ ही मुखिया प्रत्याशी की बाढ़ सी आ गयी है।जबकि दुआरी,मंझगांवा,पहरा पंचायत में भी मुखिया प्रत्याशियों की संख्या बढ़ रही है।जबकि गिद्धौर में फिलहाल चार प्रत्याशियों के ही नाम आगे आ रहा है। बरहाल मुखिया पद को छोड़ वार्ड सदस्य की प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं।जबकि पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद के सीमित प्रत्याशियों के नाम आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी