हंटरगंज के तीन स्कूलों को मॉडल बनाने की तैयारी

संवाद सूत्र हंटरगंज(चतरा) प्रखंड के तीन स्कूलों को मॉडल बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:05 PM (IST)
हंटरगंज के तीन स्कूलों को मॉडल बनाने की तैयारी
हंटरगंज के तीन स्कूलों को मॉडल बनाने की तैयारी

संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा): प्रखंड के तीन स्कूलों को मॉडल बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। उसके लिए मुख्यालय स्थित रामनारायण प्लस टू विद्यालय, पांडेयपुरा राज्य संपोषित प्लस टू विद्यालय और औरुगेरूआ प्लस टू विद्यालय का चयन किया गया है। योजना को जमीन पर उतारने के लिए अभियंताओं का एक दल शुक्रवार को यहां पहु़ंचा। उसने तीनों स्कूलों संबंधित गांवों में स्थल का निरीक्षण किया। जांच दल ने बताया कि डीएमएफटी के कोष से योजना क्रियान्वित होगी। इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त ने पत्र जारी किया है। दोनों उच्चाधिकारी डीएमएफटी के क्रमश: पदेन अध्यक्ष और सचिव हैं। पत्र के मुताबिक उपर्युक्त विद्यालयों की डीपीआर तैयार होगी। टीम में एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता मो. शाहनवाज खान एवं कनीय अभियंता मनोज कुमार मुन्ना शामिल थे। स्थल जांच के दौरान संबंधित स्कूल के प्राचार्य उमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। अभियंता ने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय को माडल स्कूल बनाने को लेकर 28 बिदुओं पर काम किया जाना है। स्कूल भवन समेत खेल परिसर की बाउंड्री, छात्र-छात्राओं के लिए आठ-आठ शौचालय, विकलांगों के लिए अलग शौचालय का निर्माण होगा। स्कूल समेत खेल मैदान में बिजली की पूर्ण व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था होगी। आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब,स्मार्ट क्लास,कार्यक्रम आयोजन के लिए ऑडिटोरियम हॉल, स्टाफ रूम, प्रिसिपल चेंबर भी आधुनिक होगा। खेल से बच्चों को जोड़ने के लिए प्ले ग्राउंड में बैडमिटन, वालीबाल की भी व्यवस्था होगी। दो सौ साइकिल क्षमता वाले साईकिल स्टैंड शेड, क्लास रूम में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर क्वॉलिटी के बेंच डेस्क से सुसज्जित किया जाना है। स्ट्रीट लाइट की पूर्ण व्यवस्था होगी। विकलांग छात्र छात्राओं के लिए रैंप भी लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी