भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

भारत में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने पर भाजपाइयों ने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:52 PM (IST)
भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा): भारत में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने पर भाजपाइयों ने शनिवार को शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता कर रहे थे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, महामंत्री भीम सिंह तथा प्रदेश युवा कार्यकारणी सदस्य बिनोद कुमार मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मी कमला वर्मा, सलोनी भेंगरा, प्रमोद यादव तथा ईश्वर कुमार को शॉल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष ने कोरोना का टीका सफलतापूर्वक 100 करोड़ लोगों को लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। इतना कम समय में सौ करोड़ वैक्सीनेशन करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। यह सफलता स्वास्थ्य कर्मियों के दिन रात के कड़ी मेहनत तथा कोरोना योद्धाओं के मेहनत का परिणाम है। मौके पर प्रमोद मिस्त्री, मोहन राम, सुरेश प्रसाद, अजीत पांडेय, कलेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अयुब अंसारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी