गांव का छोरा दिखेगा बड़े स्क्रीन पर

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के पेक्सा गांव के शंभू राणा छोटे पर्दे के साथ-साथ विि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:42 PM (IST)
गांव का छोरा दिखेगा बड़े स्क्रीन पर
गांव का छोरा दिखेगा बड़े स्क्रीन पर

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के पेक्सा गांव के शंभू राणा छोटे पर्दे के साथ-साथ विभिन्न टीवी सीरियल में अपना जलवा बिखेर चुका है। जल्द ही शंभू राणा बड़े स्क्रीन पर दिखाएं देंगे। बड़े स्क्रीन पर शंभू राणा भोजपुरी फिल्म आशिकी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के पिता के अभिनय में दिखेंगे। भोजपुरी फिल्म आशिकी छठ पूजा में रिलीज होगी। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे,कुणाल सिंह पप्पू यादव, शंभू राणा सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। बड़े स्क्रीन पर शंभू राणा के आने की खबर से पेक्सा गांव सहित संपूर्ण प्रखंड में हर्ष व्याप्त है। बताते चलें कि शंभू राणा बारिसाखी पंचायत के पेक्सा गांव निवासी जागो राणा के बड़े पुत्र हैं। वह कई टीवी सीरियल में अभिनय का डंका बजा चुके हैं। फिलहाल शंभु फसल फिल्म की शूटिग में व्यस्त हैं।

chat bot
आपका साथी