राजद की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

प्रखंड के मदगड़ा पंचायत अंतर्गत चोरठ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:39 PM (IST)
राजद की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा
राजद की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी( चतरा): प्रखंड के मदगड़ा पंचायत अंतर्गत चोरठ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव एवं संचालन अशोक दांगी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक मद से योजनाओं का क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा संगठन मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र राम, श्यामसुंदर दांगी ,सुरेश यादव, शमसुद्दीन मियां ,सोनू खान, शेरशाह, राकेश सिंह ,राजू सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी