जागरूकता से ही रुकेगी अफीम की खेती व तस्करी: बीडीओ

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) अफीम की खेती व तस्करी रोकने के उद्देश्य से शनिवार को स्थान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:28 PM (IST)
जागरूकता से ही रुकेगी अफीम की खेती व तस्करी: बीडीओ
जागरूकता से ही रुकेगी अफीम की खेती व तस्करी: बीडीओ

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : अफीम की खेती व तस्करी रोकने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, अंचल अधिकारी राम विनय शर्मा, पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार व थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस क्षेत्र में अफीम की खेती व तस्करी होने नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून सम्मत कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अफीम की खेती व तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। पुलिस निरीक्षक ने अफीम की खेती व तस्करी से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती और तस्करी में सिर्फ नुकसान ही है। यह ऐसा मादक पदार्थ है, जो इंसान के जान का दुश्मन बन गया है। अफीम की तस्करी से जुड़े हुए लोग जेलों में सड़ रहे हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि अफीम की खेती व तस्करी से जुड़े हुए लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून सम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अफीम की तस्करी व खेती करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया कि अफीम की खेती व तस्करी को रोकने में जनता सहयोग करें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अफीम की खेती व तस्करी पर लगाम लगाने की वकालत की। लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि इस गोरखधंधे में शामिल लोगों की सूचना प्रशासन को दी जाएगी। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ट्रैक्टर संचालकों ने महाने नदी से बालू के उठाव का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि बालू का उठाव रोक देने की वजह से सारे विकास कार्य बंद हो गए हैं। ट्रैक्टर की कमाई पर आश्रित लोगो की गृहस्थी प्रभावित हो गई है। ऐसी स्थिति में बालू का उठाव होने दिया जाए। बैठक में उपप्रमुख संतोष कुमार साव, मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, रामवृक्ष सिंह, रामकुमार सिंह, मुखिया सीताराम दांगी, मुकेश राम, कुसुम देवी, विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, सतीश सिंह, पंचायत समिति सदस्य संतोष सोनी, मकसूद आलम, जुगेश्वर दांगी, अलखदेव सिंह, सत्येंद्र गिरी, सुधीर राय, भरत साव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी