बारियातु व दुआरी के 30 में 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:36 PM (IST)
बारियातु व दुआरी के 30 में 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
बारियातु व दुआरी के 30 में 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के बारियातु व दुआरी पंचायत में कुल 30 वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि 14 वार्ड अनारक्षित है। वहीं बारियातु पंचायत में मुखिया पद के लिए अनारक्षित अन्य व पंचायत समिति पद के लिए पूर्वी भाग को अनुसूचित जाती अन्य व पश्चिमी भाग को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। इस प्रकार द्वारी पंचायत में मुखिया पद को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य व पंचायत समिति पद के पूर्वी भाग को अनारक्षित महिला व पश्चमी भाग को अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित किया गया है।इस प्रकार बारियातु के वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाती महिला, वार्ड दो अनारक्षित अन्य, वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य महिला, वार्ड चार अनुसूचित जाती अन्य, वार्ड पांच अनुसूचित जाती अन्य,वार्ड छह अनारक्षित महिला,वार्ड सात अनारक्षित महिला, वार्ड आठ अनारक्षित अन्य, वार्ड नौ अनारक्षित महिला, वार्ड-10 अनारक्षित अन्य, वार्ड-11 अनुसूचित जाती अन्य, वार्ड-12 अनारक्षित अन्य, वार्ड-13 अनारक्षित महिला,वार्ड-14अनुसूचित जाती महिला व वार्ड-15अनुसूचित जाती महिला के लिए रखा गया है। जबकि द्वारी पंचायत के वार्ड एक अनुसूचित जाती महिला, वार्ड दो अनारक्षित महिला, वार्ड तीन अनारक्षित महिला, वार्ड चार अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य,वार्ड पांच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड छह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड सात अनुसूचित जाती अन्य, वार्ड आठ अनारक्षित अन्य, वार्ड नौ अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड-10 अनारक्षित महिला, वार्ड-11 अनारक्षित अन्य वार्ड-12 अनारक्षित महिला, वार्ड-13 अनुसूचित जाती महिला, वार्ड-14 अनारक्षित अन्य व वार्ड-15 अनारक्षित अन्य के लिए रखा गया है।

chat bot
आपका साथी