अभिषेक ने आइआइटी परीक्षा में हासिल की सफलता
संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) प्रखंड के सबानो गांव निवासी नरेश प्रसाद साहू के पुत्र अभिषेक कुमा
संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): प्रखंड के सबानो गांव निवासी नरेश प्रसाद साहू के पुत्र अभिषेक कुमार राज ने जेईई एडवांस आइआइटी परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता पर जहां उनके माता-पिता सहित गांव के लोग गौरवान्वित हैं। अभिषेक ने अपनी शिक्षा दीक्षा सिमरिया बुनियादी विद्यालय से प्रारंभ की। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास की। तत्पश्चात 12वीं पास के बाद कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी की और पहला प्रयास में ही उसने इस प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की। उसने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरुजनों को दी। उसने कहा कि यह सफलता मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है। मेरी कोशिश होगी कि भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण कर देश की सेवा करूं। आइआइटी की परीक्षा में भास्कर ने मारी बाजी
संसू, टंडवा(चतरा) : प्रखंड के कुमडांग कला गांव निवासी भास्कर कुमार ने आईआईटी परीक्षा में सफलता हासिल किया है। भास्कर के पिता अरविद सिंह पेशे से किसान है और माता आराधना देवी गृहणी है। उसके पिता ने बताया कि भास्कर की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। डालटेनगंज से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद डीपीएस रांची से बारहवीं की परीक्षा पास किया, जिसके बाद तैयारी में लग गया। भास्कर ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया है। भास्कर ने कहा लगन मेहनत कभी बेकार नही जाती है। कहा कि उसने घर में रहकर तैयारी कर परीक्षा पास किया है। इसकी सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है। शिक्षाविदों ने भास्कर के इस सफलता पर बधाई दी है।