नम आंखों से भक्तों ने दी मातारानी को विदाई

संवाद सहयोगी चतरा जिले के लाखों भक्तों ने शुक्रवार की रात नम आंखों से मां अंबे को विदाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:20 PM (IST)
नम आंखों से भक्तों ने दी मातारानी को विदाई
नम आंखों से भक्तों ने दी मातारानी को विदाई

संवाद सहयोगी, चतरा : जिले के लाखों भक्तों ने शुक्रवार की रात नम आंखों से मां अंबे को विदाई दी। मां दुर्गा की जयकारे और ढाक की गूंज के साथ विभिन्न जलाशयों में श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की आरती उतारी। महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया। उसके बाद पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्हें अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण भी दिया। इससे पूर्व शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के सदस्यों ने सुसज्जित वाहन से प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पूजा पंडालों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न पूजा पंडालों व जगह-जगह पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन घूम-घूमकर विभिन्न पूजा पंडालों की सुरक्षा का जायजा लेते रहे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य अधिकारी प्रतिमा विसर्जन तक विधि-व्यवस्था को संधारित करने के लिए पसीना बहाते रहे। महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिदूर :

माता के विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने माता को चढ़ाए गए सिदूर अपने माथे से लगाया तथा अमर सुहाग की कामना की। समापन के मौके पर घोष परिवार की महिलाएं माता पर चढ़ाए गए सिदूर से एक दूसरे के माथा पर लगाकर दीर्घकाल तक सुहागन होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। परस्पर एक दूसरे की मांग से सिदूर लगाकर सदियों से चली आ रही परंपरा निभाया।

chat bot
आपका साथी