विधानसभा समिति के सदस्य पहुंचे चतरा

संवाद सहयोगी चतरा झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सदस्य ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:24 PM (IST)
विधानसभा समिति के सदस्य पहुंचे चतरा
विधानसभा समिति के सदस्य पहुंचे चतरा

संवाद सहयोगी, चतरा : झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सदस्य बुधवार को चतरा का दौरा किया। टीम में सभापति सह विधायक रामचंद्र सिंह व सदस्य सह विधायक दशरथ गागराई शामिल थे। सदस्यों ने परिसदन भवन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व उपायुक्त अंजली यादव ने पुष्प भेंट कर सदस्यों का स्वागत किया। मौके पर एसपी ऋषभ कुमार झा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभापति सदस्य से मुलाकात की। उसके बाद सदस्यों ने संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 समेत जिला के अन्य विकास कार्यो से संबंधित विषयों पर समीक्षा की। बैठक में सदस्यों ने सिविल सर्जन डा. श्यामनंदन सिंह से कोविड-19 के मद्देनजर जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीज की संख्या, अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध कोविड बेड, अब तक लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन समेत अन्य की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण व कृषकों से खरीदे गए धान की राशि भुगतान की जानकारी ली। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उक्त विषयों की पूर्ण जानकारी समिति के सभापति एवं सदस्य को दिया। इसके अलावा जिला खनन पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक से रेवेन्यू कलेक्शन, अपर समाहर्ता से आपदा प्रबंधन, वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन विभाग से जुड़े मामले समेत मनरेगा, आवास, परिवहन, छात्रवृत्ति भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को होने वाले भुगतान, जेएसएलपीएस से जुड़े कार्यों समेत अन्य विभागों की पूर्ण जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा उपरांत समिति द्वारा विभागों के कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए जनहित को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों को अपने कार्यों का निर्वाह्न उत्तरदायित्व पूर्ण ससमय अनुपालन करने का निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी