महंगाई के खिलाफ राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी चतरा मंहगाई व खाद्य पदार्थों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:24 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, चतरा : मंहगाई व खाद्य पदार्थों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को जिला राजद ने शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के साथ स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक से बैलगाड़ी व साइकिल रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय तक पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया गया। रैली के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला राजद अध्यक्ष नवल यादव ने किया। सभा को जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। अंबानी और अडानी की सरकार है। कहा कि चार मई के बाद 89 दिनों में 37 बार डीजल और 40 बार पेट्रोल के दाम बढ़े। रसोई गैस के दाम दोगुने हो गए। खाद्य तेल महंगा हो गया। खेत की जुताई, आटा पिसाई, दवाई, आ, सिचाई व पढ़ाई सब महंगी हो गई। गरीबों का चूल्हा चक्की बंद है। बढ़ती महंगाई से गरीबों को रोटी पर भी आफत है। कहा कि पूर्व की सरकार में 70 साल में जितने दाम नहीं बढ़े इसने सात साल में बढ़ा दिए। मोदी सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास, लेकिन मोदी सरकार सबका विनाश कर रही है। मोदी सरकार हरेक घर का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है। डीजल पेट्रोल, गैस की कीमत आसमान छू रहे हैं। जिससे लोग लकड़ी चूल्हा की ओर फिर से लौट रहे हैं। यह सरकार केवल अमीरों का विकास कर रही है। गरीब मर रहे हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि मोदी सरकार महिला विरोधी सरकार है। डीजल पेट्रोल, गैस, खाद्य पदार्थों के महंगे होने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उसके उपरांत उपायुक्त अंजली यादव को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजद शिष्टमंडल ने केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर राजद जिला प्रभारी अजय चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, मंत्री प्रतिनिधि सुबोध पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, प्रदेश महासचिव चन्द्रिका यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी