भक्तिभाव से हुई शिव की आराधना, बोलबम से गुंजायमान रहे शिवालय

संवाद सूत्र चतरा श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना हुई। ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:44 PM (IST)
भक्तिभाव से हुई शिव की आराधना, बोलबम से गुंजायमान रहे शिवालय
भक्तिभाव से हुई शिव की आराधना, बोलबम से गुंजायमान रहे शिवालय

संवाद सूत्र, चतरा : श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना हुई। शिवालयों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी। कई श्रद्धालु कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार अपने-अपने घरों में ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर व प्रखंडों के शिवालयों बोल बम के नारों से गुंजायमान होते रहे।श्रद्धालु स्नान ध्यान कर हाथों में पूजा की थाली लिए शिवालयों की ओर रुख करते दिखे। जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव व बोलबम के जयघोष पूरे दिन शिवालयों में होते रहा। पूजा अर्चना को लेकर सबसे अधिक भीड़ शहर के कठौतिया शिव मंदिर में देखी गई। सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक का अलग महत्व है। बताते चलें कि कठौतिया शिव मंदिर प्राचीन शिवालय है। यहां भगवान शिव पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। मंदिर में भगवान शिव के अलावा माता पर्वती, पुत्र गणेश व कार्तिकेय की भी प्रतिमा है। कठौतिया मंदिर के अलावा श्रद्धालु रुक्मिणी मंदिर, हेरूआ नदी के समीप स्थित शिव मंदिर फोरेस्ट कालोनी स्थित शिव मंदिर, चूड़ीहार मोहल्ला का शिवालय, गंदौरी मंदिर एवं लकलकवानाथ सहित अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। इधर बहुत सारे शिवभक्त अपने घरों में भी रूद्राभिषेक किया। शिव मंदिरों में शाम तक भक्तों के आने का क्रम जारी है। हंटरगंज प्रखंड प्रसिद्ध शक्तिपीठ कौलेश्वरी पर्वत बोल बम के जयकारे से गूंज उठा। सावन की दूसरी सोमवारी पर वहां श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का निरंजना नदी के पवित्र जल से अभिषेक किया।

chat bot
आपका साथी