35 की जगह 50 फीट किया कूप निर्माण, भुगतान महज 1.50 लाख

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के दुआरी गांव निवासी विकास कुमार यादव को मनरेगा के तह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:07 PM (IST)
35 की जगह 50 फीट किया कूप निर्माण, भुगतान महज 1.50 लाख
35 की जगह 50 फीट किया कूप निर्माण, भुगतान महज 1.50 लाख

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के दुआरी गांव निवासी विकास कुमार यादव को मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 में कूप निर्माण का लाभ मिला। योजना सुरेश यादव के खेत में 12 व्यास कूप निर्माण के नाम से है। प्राक्कलन के अनुसार कूप का निर्माण 35 फीट किया जाना है परंतु पानी नहीं निकलने के कारण लाभुक के द्वारा 50 फीट गहराई कर दिया गया। इतना ही नहीं लाभुक द्वारा 50 फीट कूप की बंधाई कार्य भी पूर्ण दी गई है। सरकारी प्राक्कलन के अनुसार कूप की प्राक्कलित राशि 370558 रुपया है। लाभुक को सामग्री व मजदूरी मिलाकर महज 1.50 लाख रुपया की भुगतान किया गया है। वैसे में शेष राशि भुगतान को लेकर लाभुक काफी परेशान है। बताया जाता है कि मनरेगा के कनीय अभियंता द्वारा मापी पुस्तिका नहीं दिए जाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। इधर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने कनीय अभियंता को 24 घंटा के अंदर मापी पुस्तिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जबकि लाभुक ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार कूप की गहराई 35 फीट फाइनल किया जाना है। परंतु जहां पर कूप का निर्माण किया जा रहा है उस जगह पर लगभग पांच एकड़ भूमि पड़ती है।कूप की अति आवश्यकता थी। यही वजह है कि 35 फीट की जगह कूप की गहराई 50 से 55 फीट कर दिया गया। परंतु विभाग द्वारा मात्र 35 फीट का ही भुगतान किए जाने की बात कहीं जा रही है। विकास कुमार यादव ने बीडीओ से शेष राशि का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी