एक दिन में 7,570 लोगों को लगा कोरोना का टीका

संवाद सहयोगी चतरा जिले में चल रहे टीकाकरण के विशेष अभियान में सबसे ज्यादा टीकाकरण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:01 PM (IST)
एक दिन में 7,570 लोगों को लगा कोरोना का टीका
एक दिन में 7,570 लोगों को लगा कोरोना का टीका

संवाद सहयोगी, चतरा : जिले में चल रहे टीकाकरण के विशेष अभियान में सबसे ज्यादा टीकाकरण शनिवार को हुआ। विभिन्न टीकाकरण बूथों पर 7,570 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। यह अबतक एक दिन में सबसे अधिक टीका लगाने का भी रिकार्ड है। इन बूथों पर 6,158 लोगों को पहली डोज लगी। इसके साथ ही 1,412 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इस प्रकार कुल 7,570 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला महामारी विशेषज्ञ डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण के प्रति जागरूकता में तेजी आई है। हालांकि जुलाई माह में वैक्सीन की उपलब्धता का कुछ संकट बढ़ गया था। अब स्थिति में सुधार हुई है। यही वजह है कि टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ गई है। इधर, विभिन्न केंद्रों पर अठारह प्लस के 4,987 व 45 प्लस आयु वर्ग के 1,171 लोगों को पहला डोज लगाया गया है। जबकि 45 प्लस के1,341 लोगों ने टीका का दूसरा डोज लिया है। इस प्रकार 45 प्लस के 103168 लोगों को अबतक टीका लगाया जा चुका है। इनमें अबतक 30758 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। वही 18 प्लस आयु वर्ग की बात करें, तो अबतक 64795 युवाओं को पहला टीका लग चुका है। जबकि 508 युवाओं को दूसरा डोज लगा है। इधर, जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर व चौक-चौराहों पर शिविर लगाकर कोरोना टीका लगा रही है। जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। कोविड एप पर अपना पंजीयन कराएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं।

chat bot
आपका साथी