पौधरोपण कर पर्यावरण को बनाएं शुद्ध : बीडीओ

संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) दैनिक जागरण के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड में आयोजित ऑ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM (IST)
पौधरोपण कर पर्यावरण को बनाएं शुद्ध : बीडीओ
पौधरोपण कर पर्यावरण को बनाएं शुद्ध : बीडीओ

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा): दैनिक जागरण के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड में आयोजित ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। स्थानीय रामनगर उच्च विद्यालय स्थित खेल ग्राउंड के अलावा सड़कों किनारे मुख्य रूप से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, वनकर्मी, पुलिसकर्मी सहित भाजपा नेता विजय तिवारी आदि शामिल हुए। आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले दो सौ पौधे लगाए गए। अभियान के दौरान खेल मैदान में पीपल, बरगद, नीम, कदम, गुलमोहर सहित आदि के पौधे लगाए गए। अभियान को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में पौधरोपण का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। कोरोना काल में आक्सीजन की कम ने इसकी महत्ता को बढ़ा दिया। वैसे भी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पौध रोपण के साथ उसकी सुरक्षा का भी जिम्मेवारी लेना होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना ही जीवन का लक्ष्य है। तभी पर्यावरण संरक्षित रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के बारे में अब आम लोगों को भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ जुड़कर रहने से मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान का सराहना किया। भाजपा नेता बिरजू तिवारी ने पौधों के रखरखाव एवं उसकी हिफाजत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण का यह जन जागरूकता अभियान काफी सराहनीय है। अवर निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर के खेल ग्राउंड में सभी पौधे सुरक्षित हो, इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी