पेड़-पौधों से मिलता है आक्सीजन

संवाद सहयोगी गिद्धौर(चतरा) आजसू पार्टी की प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पौधर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:41 PM (IST)
पेड़-पौधों से मिलता है आक्सीजन
पेड़-पौधों से मिलता है आक्सीजन

संवाद सहयोगी, गिद्धौर(चतरा): आजसू पार्टी की प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पौधरोपण कर पार्टी का 36वां स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। वहीं प्रखंड के जपुआ, बलरी बक्सी सहित अन्य गांव में पौधारोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन व आक्सीजन प्रदान करता है। जिसके बिना मानव का अस्तित्व असंभव है। इसलिए पौधा अवश्य लगाएं व उसे देखरेख करें। वक्ताओं ने दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम का भी सराहना किया। कहा कि अखबार से हमें सीख लेने की आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। मौके पर आजसू जिला सचिव बैद्यनाथ कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी,कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर,वरिष्ठ कार्यकर्ता भुनेश्वर दांगी, ज्ञानी दांगी,पंकज ठाकुर,कपिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे। प्राणवायु के लिए पौधारोपण जरूरी

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): आजसू पार्टी ने मंगलवार को समारोह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर रक्तदान और पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिमरिया विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा ने किया। केंद्रीय सचिव ने अपनी पत्नी प्रेमलता चंद्रा के साथ रक्तदान किया और एक दर्जन पौधारोपण किया। कार्यक्रम में 101 पौधे लगाए गए तथा 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक रक्तदान से 3 लोगों की जिदगी बचाई जा सकती है। मानवता की सेवा के लिए हर एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण को भी मानव सेवा बताया। उन्होंने कहा कि पौधा प्राणवायु देता है और सदैव मनुष्य के काम आता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य और चिकित्सा प्रभारी भूषण राणा ने भी योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में जिला अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार साहू ,जिला सचिव चंद्रदेव साहू, अशोक कुमार महतो, प्रकाश कुमार यादव, अजय कुमार साहू, अनुज चंद्रा, अंकित आनंद, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद गुलाम, करण कुमार, दिलीप कुमार कुशवाहा, मालती देवी, राजीव रंजन, प्रशांत पाठक, कमलेश कुमार, मुकेश यादव, प्रमोद यादव, राहुल कुमार, अरुण कुमार यादव, छोटू सिंह भोक्ता, सिकंदर मुंडा, राजू कुमार, राजेश कुमार भुइयां, निलेश कुमार यादव सहित अन्य का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी