पूर्ण लाकडाउन रहा असरदार, दुकानें बंद, सड़कें वीरान

जागरण संवाददाता चतरा जिले में रविवार को पूर्ण लाकडाउन का व्यापक असर रहा। जिदगी की र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:03 PM (IST)
पूर्ण लाकडाउन रहा असरदार, दुकानें बंद, सड़कें वीरान
पूर्ण लाकडाउन रहा असरदार, दुकानें बंद, सड़कें वीरान

जागरण संवाददाता, चतरा : जिले में रविवार को पूर्ण लाकडाउन का व्यापक असर रहा। जिदगी की रफ्तार थम सी गई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। निजी एवं दूसरे छोटे वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। माल वाहक भी कम संख्या में ही दिखी। दवा दुकानों एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सभी के दुकानों का शटर डाउन रहा। साग-सब्जी की भी दुकानें नहीं लगी। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बिल्कुल क‌र्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला। केसरी चौक और पुराना पेट्रोल पंप पर पुलिस के जवान तैनात थे। बीच-बीच में कुछ मोटरसाइकिल वाले दवा दुकानों पर रुकती थी। कुल मिलाकर रविवार पूर्णत: बंदी ने लोगों की दिनचर्या को घरों में सीमित कर दिया। इस प्रकार संपूर्ण लाकडाउन का यह दूसरा रविवार था। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अनलाक-2 में सरकार ने कुछ छूट के साथ संडे संपूर्ण लाकडाउन का निर्देश दिया है। जिसके आलोक में यह बंदी थी। शनिवार की संध्या चार बजे से लेकर सोमवार की सुबह छह बजे तक पूर्ण लाकडाउन रहेगा। संपूर्ण लॉकडाउन में सिर्फ और सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है।

चौक-चौरोहों पर था सन्नाटा

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सरकार द्वारा 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन का असर देखने को मिला। रविवार को जहां एक और सभी दुकानें बंद थी। तो वही सब्जी के दुकान भी नहीं लगी थी। वैसे में चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा था। जबकि अधिकतर लोग अपने अपने घरों में कैद थे। हालांकि की बहुत जरूरी पड़ने पर कुछ लोग चलह कदमी करते भी दिखे। इधर प्रखंड प्रशासन द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन पालन करवाने को लेकर अभियान चला रखा था। प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजुर, अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहा का जायजा लिया। वही सभी लोगों से संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करने की अपील किया।

chat bot
आपका साथी