झमाझम बारिश के साथ मानसून का हुआ प्रवेश

जागरण संवाददाता चतरा झमाझम बारिश के साथ जिले में मानसून का रविवार को प्रवेश हुआ। दो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:29 PM (IST)
झमाझम बारिश के साथ मानसून का हुआ प्रवेश
झमाझम बारिश के साथ मानसून का हुआ प्रवेश

जागरण संवाददाता, चतरा : झमाझम बारिश के साथ जिले में मानसून का रविवार को प्रवेश हुआ। दो से ढाई घंटा तक जमकर बदरा बरसा है। दोपहर के बारह बजे से लेकर ढाई बजे तक लगातार बारिश हुई है। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस साला गर्मी का प्रभाव बहुत कम रहा। चूंकि हर दस से पंद्रह दिनों के अंतराल पर बारिश होते रही। दो-दो चक्रवात तूफान का भी असर रहा। इधर आम तौर पर 15 जून से मानसून का प्रवेश की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले मानसून प्रवेश कर गया। इतना ही नहीं प्री-मानसून की बारिश भी जमकर हुई। पिछले चार दिनों से रोज दोपहर बाद बारिश हो रही है। शनिवार को लगातार चार घंटों तक बारिश हुई थी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को कम बारिश हुई। अच्छी बारिश देखकर किसान खेती का में जुट गए हैं। खेतों का कटे-टूटे आरी व मेढ़ों को मिट्टी से बांधा जा रहा है। धान का बिचड़ा डाला जा रहा है। किसानों कहना है कि समय से पहले मानसून का प्रवेश करना अच्छी खेती की संभावना को बल देता है। वहीं हर दिन हो रही बारिश से गरीब परिवारों को जीना मुश्किल हो गया है। मिट्टी के दर्जनों घर गिर गए हैं। बारिश से खेत क्यारी हु लबालब, कई कच्चे मकान हुए ध्वस्त

संवाद सहयोगी,गिद्धौर (चतरा) प्रखंड में तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से जहां लोगों ने गरमी से राहत की सांस ली है।वही सब्जी फसल को नुकसान होने की संभावना है। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से खेत क्यारी लबालब भर गया।जबकि इस बारिश में कई कच्चे मकान ध्वस्त होने की सूचना मिल रही है। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से खेत क्यारी के साथ-साथ आहार पोखरा भर गया।बारिश से हैंड पंप कुआं कुआं का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं दूसरी तरफ कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई। जिससे आवागमन में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इधर अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने सभी हल्का कर्मचारियों को बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ साथ इस पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

जर्जर मुख्य सड़क पर जल जमाव बना परेशानी का सबब

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी: प्रखंड में दो दिनों से हो रही बारिश से राजपुर मुख्य बाजार स्थित जर्जर सड़क इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है। जर्जर सड़क पर भारी वाहनों के फंसने से बने सड़क पर गड्ढे और जल जमाव से बाइक चालकों को रास्ते का अंदाज नहीं चल पा रहा है। खासकर बाजार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। जर्जर सड़क जगहों पर कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिसके कारण जलजमाव लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दिया है। कई जगहों पर बारिश का पानी सड़क से नहीं निकल पाने से सड़क पर 2 से 3 फुट जल जमा हो गया है। इससे आवागमन में भारी तबाही हो रही है। अक्सर कई लोग बाइक से गिरते देखे जाते हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी