935 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी चतरा नशा कारोबारियों के खिलाफ चतरा जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:23 PM (IST)
935 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
935 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, चतरा : नशा कारोबारियों के खिलाफ चतरा जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह पुलिस राजपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया मोड़ के समीप से 935 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव निवासी डूंगर महतो का पुत्र त्रिभुवन कुमार है। इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोवागड़ा निवासी त्रिभुवन मोटरसाइकिल से राजपुर ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए ले जा रहा है। सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सैट-3 एवं थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। उक्त टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर वाहन की जांच की। जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक की डिक्की ब्राउन शुगर जब्त किया। जिसका वजन 935 ग्राम पाया। एसडीपीओ ने बताया कि अंतरराज्यीय बाजार में ब्राउन शुगर का मूल्य करीब डेढ करोड़ रुपए के आसपास है। बताया कि इसमें संलिप्त अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर बता दें कि इन दिनों मौत के सौदागरों के खिलाफ पुलिसिया अभियान तेज कर दी गई है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ जिला स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें वरीय पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। एसपी स्वयं कमेटी को निर्देशित कर रही है।

chat bot
आपका साथी