तेज हवा के साथ हुई बारिश, दर्जनों पेड़ धराशायी

जागरण संवाददाता चतरा मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। बेमौसम बरसात हो रही है। चक्रवात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:05 PM (IST)
तेज हवा के साथ हुई बारिश, दर्जनों पेड़ धराशायी
तेज हवा के साथ हुई बारिश, दर्जनों पेड़ धराशायी

जागरण संवाददाता, चतरा : मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। बेमौसम बरसात हो रही है। चक्रवात टाक्टे का असर बताया जा रहा है। मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने खूब तबाही मचाई है। दर्जनों विशालकाय के पेड़ धराशायी हो गए हैं। वहीं मिट्टी के कई मकान ध्वस्त हो गए। कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। संपूर्ण जिला अंधकार में डूब गया है। सोमवार की मध्य रात्रि को भी झमाझम बारिश हुई थी। उसके बाद मंगलवार को मौसम सामान्य हो गया था। धूप खिली हुई थी। लेकिन उमस बहुत था। दोपहर के दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगा और फिर देखते-देखते तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा तक बारिश हुई है। तेज हवा की जद में आने से कई विशाल पेड़ गिर गए। वहीं बारिश से गांव घर की कच्ची सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

:::::::::::::::::::::::::

घर पर गिरा जामुन का पेड़, बाल-बाल बचे लोग

संस,चतरा: सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव में आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई। मंगलवार की देर शाम तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई। इस क्रम में उंटा गांव के दीनानाथ प्रसाद दांगी के घर पर एक विशाल का जामुन का पेड़ गिर गया। जिससे घर को काफी क्षति पहुंची है। जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। वहीं कई ग्रामीणों का घर का एसवेस्टस भी क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश से बंगला ईंट व्यवसायियों का मानो तो कमर ही टूट गया। बारिश से किसानों को भी भारी क्षति पहुंची है। टमाटर सहित अन्य सब्जी के फसल को भारी नुकसान हुआ है। सिमरिया में भी घर पर गिरा पेड़

सिमरिया (चतरा): प्रखंड में मंगलवार को आंधी तूफान के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई तो नुकसान भी पहुंचाया। इस आंधी तूफान में बेलगडा के समीप एक पेड़ धराशाई होकर घर पर गिर गया जिससे घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और उसमें रहने वाले परिवार बाल-बाल बचे। घर गांव के शत्रुघ्न आर्य का है। इसी पथ पर बगरा के समीप चार पेड़ धराशाई होकर सड़क पर गिर गए जिससे सिमरिया बगरा पथ पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों के सूचना के बाद सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची है और सड़क से पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल करने में जुटी हुई है। इस आंधी तूफान और बारिश में गरमा फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पेड़ पौधों को भी क्षति पहुंचाया है।

chat bot
आपका साथी