सख्ती का दिखने लगा असर, हर आने जाने वालों पर नजर

जागरण संवाददाता चतरा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:11 PM (IST)
सख्ती का दिखने लगा असर, हर आने जाने वालों पर नजर
सख्ती का दिखने लगा असर, हर आने जाने वालों पर नजर

जागरण संवाददाता, चतरा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चौथे चरण में की गई सख्ती का पूरा असर दिख रहा है। चौथे चरण के दूसरे दिन पुलिस की सख्ती और बढ़ी रही। सुबह के आठ बजते ही सदर थाना पुलिस दल बल के साथ मेन रोड में उतर आई। इधर नगर परिषद और उधर अंचल अधिकारी भी अपनी-अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए। सबसे पहले मुख्य मार्ग पर किनारे में बैठकर साग और सब्जी बेचने वालों को वहां से हटाकर सीधे बाजार टांड भेजा गया। उसके बाद अनावश्यक रूप से बाजार आने वालों पर लाठियां चटकाई गई। फिर वाहनों की जांच के लिए जगह-जगह पर अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर सोमवार को परिस्थिति बदली-बदली नजर आई। सुबह में कुछ लोग दुकान खोले थे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बंद करवा दिया। सिर्फ आवश्यक वस्तूओं की ही दुकानें खुली है। कुछ ने लुक्का-छुप्पी कर खोली तो उन्हें सील कर दिया गया।

गाइडलाइंस का अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं। बहुत अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है। लाउडस्पीकर के जरिये आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि आदेश का अवहेलना करते पकड़ गए, तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि क‌र्फ्यू जैसा नजारा है। बस फर्क इतना है कि क‌र्फ्यू में जगह-जगह पर पुलिस या सुरक्षा बलों के जवान प्रतिनियुक्त होते हैं। इसमें वैसा नहीं है। सिर्फ ई-पास वालों को ही निजी वाहन परिचालन का आदेश है।

chat bot
आपका साथी