नयाखाप का चुथारा आहर से किसान हो रहे लाभान्वित

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के बारिसाखी पंचायत स्थित नयाखाप के चुथारा आहर से यहां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:35 PM (IST)
नयाखाप का चुथारा आहर से किसान हो रहे लाभान्वित
नयाखाप का चुथारा आहर से किसान हो रहे लाभान्वित

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड के बारिसाखी पंचायत स्थित नयाखाप के चुथारा आहर से यहां के दर्जनों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह आहार करीब 25 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस आहार से करीब 1000 एकड़ भूमि की सिचाई होती है। यहां तक की यह आहर जल संचय का संदेश भी देता है।

गांव के कई किसानों ने बताया कि कभी भी यह आहर नहीं सूखता। जिसके कारण किसान इस आहर से काफी लाभ लेते हैं। इस तालाब से गेहूं के साथ-साथ कई फसल उत्पादित होता है। तालाब का जीर्णोद्धार वर्ष 2016-17 में भूमि संरक्षण से किया गया था। जिसके बाद से आहर में जलस्तर काफी अच्छा रह रहा है। यहां की पार्ट-टू का जीर्णोद्धार कर दिया जाए, तो संपूर्ण नयाखाप गांव के किसान के साथ-साथ ग्रामीण काफी लाभान्वित होंगे। यहां तक की आसपास के दर्जनों गांव में जब पानी की किल्लत होती है। इस आहार से अपने मवेशियों का प्यास भी बुझाते हैं। गांव के 85 वर्षीय लेखो महतो बताते हैं कि यह आहार गांव का जीवन है। इस आहर में पानी रहने से गांव का भी जलस्तर काफी अच्छा रहता है। यही वजह है कि कभी भी इस गांव में पेयजल की किल्लत नहीं होता। उन्होंने विभाग से जीर्णोद्धार कराने की मांग किया है। गांव के 80 वर्षीय धनेश्वर महतो बताते हैं कि इस आहार से गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ जंगली पशु पक्षियों को भी काफी लाभ होता है। यह आहार गांव के लिए वरदान साबित हुआ है। सरकार इस तालाब का जीर्णोद्धार करा दे तो यहां के किसान आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। गांव के गोवर्धन महतो, बेनी महतो, प्रयोग यादव, नगीना यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी इस आहार को गांव के लिए वरदान

बताया है। सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन व सांसद विधायक से इस आहार को वृहद पैमाने पर जीर्णोद्धार कराने की मांग दोहराई है।

chat bot
आपका साथी