कौशल बने नए थाना प्रभारी
कौशल बने नए थाना प्रभारी
स्थानीय थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक कौशल सिंह को थाना का नया प्रभार
Publish Date:Tue, 01 Dec 2020 06:31 PM (IST) Author: Jagran
संवाद सूत्र, मयूरहंड : स्थानीय थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक कौशल सिंह को थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषव झा ने कौशल को थाना का प्रभार सौंपा है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है। योगदान देने के बाद नव पदस्थापित थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि कुछ दिनों से प्रखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जिसे कम करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वही थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्टी को नष्ट करने के साथ दोषी पर कार्रवाई करना भी उद्देश्य है। उन्होंने पुलिस व जनता के बीच अच्छे संबंध बनाने का जिक्र किया। ताकि लोग बिना किसी डर भय के थाना अपने काम से आ जा सके।