हर सप्ताह किया जाएगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का अब हर सप्ताह स्थल निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
हर सप्ताह किया जाएगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण
हर सप्ताह किया जाएगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का अब हर सप्ताह स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान योजनाओं की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। साथ ही लाभुकों के साथ संवाद भी किया जाएगा। यह जानकारी इटखोरी प्रखंड की प्रभारी पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में योजनाओं का स्थल निरीक्षण होगा, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे। प्रखंड की प्रभारी पदाधिकारी शुक्रवार को यहां सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने आई थी। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार तथा अंचल अधिकारी बैद्यनाथ कामती के साथ प्रखंड के कोनी गांव में संचालित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। पंचायत के पकरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय तथा मनरेगा की योजनाएं भी उन्होंने देखी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

chat bot
आपका साथी