पूर्व विधायक की मनाई गई पुण्यतिथि

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत पूर्व विधायक उपेंद्र नाथ दास की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
पूर्व विधायक की मनाई गई पुण्यतिथि
पूर्व विधायक की मनाई गई पुण्यतिथि

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत पूर्व विधायक उपेंद्र नाथ दास की पुण्यतिथि गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता रामदहीन सिंह के आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किसुन कुमार दास भी शामिल हुए। वर्तमान विधायक के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक ने कहा कि उपेंद्र नाथ दास सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के एक जुझारू नेता थे। उनके कार्यकाल के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है। उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर वर्तमान समय में भी विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामदहीन सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी