छह किलो अफीम बरामद, तस्कर फरार

संवाद सहयोगी चतरा सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के संघरी घाटी से रविवार की देर शाम छह किलो अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:19 AM (IST)
छह किलो अफीम बरामद, तस्कर फरार
छह किलो अफीम बरामद, तस्कर फरार

संवाद सहयोगी, चतरा : सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के संघरी घाटी से रविवार की देर शाम छह किलो अफीम बरामद किया है। हालाकि इस दौरान तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि सदर थाना पुलिस संघरी घाटी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चतरा से संघरी की ओर एक युवक बाइक से जा रहा था। संघरी घाटी के मोड़ पर पुलिस को देख अफीम तस्कर बाइक खड़ी कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने तस्कर का पीछा भी किया। लेकिन वह जंगल के अंदर चला गया। जब पुलिस ने बाइक का डिक्की चेक किया तो डिक्की में चार प्लास्टिक के थैली में लगभग छह किलो अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने बाइक सहित अफीम जप्त कर थाना लाया। सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि बाइक के आधार पर तस्कर की पहचान की जा रही है। तस्कर की पहचान होते हैं उसके विरूद्ध एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी