शिव मंदिर निर्माण का रखी गयी आधारशिला

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के बारियातु पंचायत में बुधवार को श्रीराम जन्म भूमि पूजन के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
शिव मंदिर निर्माण का रखी गयी आधारशिला
शिव मंदिर निर्माण का रखी गयी आधारशिला

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड के बारियातु पंचायत में बुधवार को श्रीराम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर शिव मंदिर निर्माण का आधारशिला रखा गया। इस मौके पर सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास भी उपस्थित थे। मंदिर का आधारशिला पुरोहित बैजनाथ पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस क्रम में जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जय घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक ने कहा श्रीराम जन्म भूमि पूजन ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंड में विभिन्न देवी-देवताओं का मंदिर का भी शिलान्यास किया गया है। जो सदियों तक लोग याद रखेंगे। उन्होंने राम जन्मभूमि के भूमि पूजन पर सिमरिया वासियों को हार्दिक बधाई दिया। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड मुख्यालय के सूर्य मंदिर परिसर में विधायक मद से 200 फीट सीढ़ी निर्माण का घोषणा भी किया। जबकि उन्होंने अशोक का पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा प्रखंड मुख्यालय के सूर्य मंदिर परिसर का विकास में हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर पौधारोपण करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी