विधायक व उप प्रमुख ने किया मंदिर का शिलान्यास

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) प्रखंड के नवादा गांव में बुधवार को स्थानीय विधायक किसुन कुमार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
विधायक व उप प्रमुख ने किया मंदिर का शिलान्यास
विधायक व उप प्रमुख ने किया मंदिर का शिलान्यास

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : प्रखंड के नवादा गांव में बुधवार को स्थानीय विधायक किसुन कुमार दास तथा उप प्रमुख संतोष कुमार साव ने संयुक्त रुप से राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में भूमि दाता खूबलाल साव एवं निरंजन साव के साथ दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। शिलान्यास कार्यक्रम के वक्त कार्यक्रम स्थल भगवान राम के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात स्थानीय विधायक तथा उप प्रमुख ने मंदिर की नीव में ईट रखकर मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया। मालूम हो कि गांव में राम मंदिर के निर्माण के लिए खूबलाल साव तथा निरंजन साव ने भूमि का दान किया है। मंदिर का निर्माण गांव के ग्रामीणों के सहयोग से किया जाना है। उपप्रमुख ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में भगवान राम के साथ माता सीता, भाई लक्ष्मण तथा हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में नवादा पंचायत की मुखिया टुनटुन देवी के पुत्र उमेश सिंह, उप मुखिया प्रमोद कुमार सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी