स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के बीच होगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

संवाद सहयोगी चतरा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच विभिन्न प्रका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के बीच होगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के बीच होगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

संवाद सहयोगी, चतरा : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह आयोजन उपायुक्त दिव्यांशु झा के निर्देश पर हो रहा है। प्रतियोगिता विभिन्न विषयों पर आधारित होगी। उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा ने बुधवार को इस बाबत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्य, माध्यमिक, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बैठक में तकनीकी सलाहकार की भूमिका रवि प्रकाश गुप्ता, प्रोगाम लीडर, पिरामल फाउंडेशन ने निभाई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी को प्रतियोगिता के उपरांत फीडबैक फार्म भरने का निर्देश दिया गया। अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी को संबोधित करते हुए कोरोना काल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला आनलाइन प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। जिससे प्रतियोगिता को सफल बनाया जा सके एवं प्रतिभगियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा सके।

chat bot
आपका साथी