राम मंदिर में प्रज्वलित की गई अखंड ज्योति

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:51 PM (IST)
राम मंदिर में प्रज्वलित की गई अखंड ज्योति
राम मंदिर में प्रज्वलित की गई अखंड ज्योति

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन धार्मिक नगरी अयोध्या में हुई है। उस ऐतिहासिक क्षण से गांव कस्बों के लोगों ने भी भिन्न-भिन्न तरीके से खुद को जोड़े रखा। उत्साह, भक्ति तथा आस्था में डूबे लोगों ने विविध धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया। इस कड़ी में ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में स्थित भगवान राम के मंदिर में भी विशेष अनुष्ठान का आयोजन हुआ। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भूमि पूजन का आयोजन होने से पहले यहां के राम मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। तत्पश्चात भगवान राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण तथा हनुमान जी की घी के दीये से महाआरती की गई। खीर व मेवे का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण करने के पश्चात राम मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय सियाराम के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। भजन कीर्तन में भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, ग्रामीण हरि राम, तुलसी दांगी, रामचंद्र केसरी आदि शामिल हुए। मां भद्रकाली मंदिर परिसर में ही अवस्थित अखंड महाकीर्तन स्थल पर बढ़ईचक के ग्रामीणों के द्वारा बारह घंटे का अखंड महाकीर्तन का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा विश्व हिदू परिषद तथा बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह दीपमाला जलाने का भी आयोजन किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने अपने घरों में घी का दीया भी जलाया।

chat bot
आपका साथी