सर्वत्र बही भक्ति की धारा, झूमे रामभक्त

संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास संपन्न होते हीं सर्वत्र भि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:47 PM (IST)
सर्वत्र बही भक्ति की धारा, झूमे रामभक्त
सर्वत्र बही भक्ति की धारा, झूमे रामभक्त

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा) : अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास संपन्न होते हीं सर्वत्र भक्ति की धारा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। राम भक्त खुशी से झूम रहे हैं और श्रीराम का जयघोष कर रहे हैं। समस्त मंदिरों और मंडपों में रामधुन का आयोजन किया गया। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और खुशी का इजहार कर रहे हैं। सिमरिया चौक के संकट मोचन मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां विशेष भजन कीर्तन शुरू है और मिठाइयां बांटी जा रही है। अन्य देवालयों में भी उत्सव सा नजारा है। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पूजन को लोगों ने घर-घर देखा और खुशी जाहिर की। आज शाम दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया है। इस निमित्त घर-घर दीप जले, देवालयों को घी के दीप जलाए गए। घर-घर आरती और जय श्रीराम का जयघोष गूंजा।

chat bot
आपका साथी