वर्षो का इंतजार हुआ पूरा, राममय हुआ जिला

संवाद सहयोगी चतरा अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर यहां भी भक्तों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:40 PM (IST)
वर्षो का इंतजार हुआ पूरा, राममय हुआ जिला
वर्षो का इंतजार हुआ पूरा, राममय हुआ जिला

संवाद सहयोगी, चतरा : अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर यहां भी भक्तों में उत्साह देखने को मिला। जब अयोध्या में भूमि पूजन हुआ, तब यहां के विभिन्न मंदिरों व मंडपों में भजन, कीतर्न, हवन और आरती की गई। मंदिरों में लगाए गए ध्वनि विस्तार यंत्र से पूरा माहौल राम-नाम की गूंज से भक्तिमय बना रहा। घरों में भी आम लोग व राम भक्त शंखनाद व घंटा बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। शाम होते ही मंदिरों में हनुमान पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के पश्चात रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विभिन्न हिदू संगठनों द्वारा रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को आकर्षक सजाया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, हिदू वीर सहित अन्य संगठनों के आह्वान पर घरों में सुबह ग्यारह बजे से विजय महामंत्र का जाप किया गया। शहर के केसरी चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। दोपहर बारह बजे मंदिर में पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया। उसके बाद केसरी चौक पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। जबकि शहर के अन्य मंदिरों में रामचरितमानस पाठ व हवन का आयोजन किया गया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद विभिन्न चौक-चौराहों पर राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसका हमें वर्षों से इंतजार था। कहा कि जिले के कई मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ चल रहा है और यहां मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इतना ही नही जिले के अलग-अलग कई हिस्सों में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिले के पत्थलगडा व प्रतापपुर प्रखंड में विहिप द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जबकि हिदू वीर द्वारा घर-घर दीपक का वितरण किया गया। अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखा गया। श्रीराम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में यहां दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया। घर-घर दीप जलाने के साथ-साथ मिठाई का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी