वन व वन्य जीवों की रक्षा पहली प्राथमिकता

संवाद सूत्र कुंदा (चतरा) प्रखंड के कुंदा मांझीपारा मदारपुर और कुटील गांव के जंगलों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:14 AM (IST)
वन व वन्य जीवों की रक्षा पहली प्राथमिकता
वन व वन्य जीवों की रक्षा पहली प्राथमिकता

संवाद सूत्र, कुंदा (चतरा) : प्रखंड के कुंदा, मांझीपारा, मदारपुर और कुटील गांव के जंगलों में सोमवार को वन कर्मियों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन मनाया। इसका उद्घाटन वनपाल विजेंद्र चौधरी ने वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध कर किया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि वन एवं वन्य जीवों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि वनों की रक्षा पर ही हमारा जीवन निर्भर है। इसके बिना हम स्वच्छ रूप से सांस भी नहीं ले सकते। लोग निजी स्वार्थ में बिना सोचे समझे वनों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। लोग माफियाओं के साथ मिलकर लकड़ी बेचते हैं, जो अपराध है। वृक्ष काटने वाले लोग यह कभी नहीं समझते की पैसे के लोभ में हम जिस पेड़ को काट रहे हैं, वह हमार लिऐ जीवनदायी है। प्रतिदिन जंगल जाने वाले महिला-पुरुष भी कभी-कभी लालच में आकर छोटे-बड़े वृक्षों को काट डालते हैं। यह एक गंभीर समस्या है। कहा कि वनों की रक्षा के प्रति संकल्प लेना बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में लोग जंगल में आग नहीं लगाएं। इससे छोटे-बड़े वृक्ष को नुकसान दे होता है। सभी वन कर्मियों एवं गांव की महिलाओं ने बारी-बारी से वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया। इस मौके पर वन कर्मी मुकेश कुमार, मुन्ना उरांव, अमित कुमार नायक, जगदीश गंझू, रामचरण गंझू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी