मुखिया ने किया शेषनाग छत्र का चढ़ावा

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) मयूरहंड प्रखंड के पंदनी पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने सहस्त्र शिव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM (IST)
मुखिया ने किया शेषनाग छत्र का चढ़ावा
मुखिया ने किया शेषनाग छत्र का चढ़ावा

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): मयूरहंड प्रखंड के पंदनी पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने सहस्त्र शिवलिग महादेव मंदिर में सोमवार को शेषनाग के छत्र का चढ़ावा किया है। छत्र पीतल से निर्मित है। छत्र का चढ़ावा करने से पूर्व मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि विधान के साथ मुखिया के हाथों छत्र का संकल्प कराया। तत्पश्चात पूरे विधि विधान के साथ सहस्त्र शिवलिग महादेव के मस्तूल पर शेषनाग का छत्र स्थापित किया गया। मुखिया ने बताया कि शेषनाग के छत्र के बिना सहस्त्र शिवलिग महादेव का श्रृंगार अधूरा लग रहा था। पिछले कई माह से उनके मन में यह भाव उत्पन्न हो रहा था कि सहस्त्र शिवलिग महादेव का श्रृंगार शेषनाग के छत्र से किया जाए। सावन पूर्णिमा के दिन उनकी तमन्ना पूरी हुई। सरकार के गाइडलाइन के तहत सहस्त्र शिवलिग महादेव मंदिर में शेषनाग के छत्र का चढ़ावा हुआ।

chat bot
आपका साथी