वज्रपात से महिला अचेत
संवाद सूत्र चतरा लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में सोमवार की दोपहर तेज बारिश के साथ
संवाद सूत्र, चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में सोमवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात में एक महिला घायल हो गई। परिजन अचेतावस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सिलदाग गांव निवासी महेंद्र गंझू की पत्नी बिदिया देवी धान रोपने खेत गई हुई थी। दोपहर को तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पास के एक पेड़ के नीचे शरण ले ली। उसी बीच पेड़ के पास तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गई। जिससे महिला अचेत हो गई।