महिला पुलिस कर्मियों ने अनाथ व असहाय बच्चों को बांधी राखी

संवाद सहयोगी चतरा सदर थाना के महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के चेतना भारती आवासीय विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:17 PM (IST)
महिला पुलिस कर्मियों ने अनाथ व असहाय बच्चों को बांधी राखी
महिला पुलिस कर्मियों ने अनाथ व असहाय बच्चों को बांधी राखी

संवाद सहयोगी, चतरा : सदर थाना के महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के चेतना भारती आवासीय विद्यालय के बच्चों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लव कुमार कर रहे थे। मौके पर चेतना भारती के सचिव ज्योति बहन, अवर निरीक्षक बिना कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बारी-बारी से सभी अनाथ एवं गरीब छात्रों को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की। वहीं सदर थाना प्रभारी ने छात्राओं से अपने हाथों में रक्षा सूत्र बंधवा कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। मौके पर थाना प्रभारी ने नगद उपहार भी भेंट किए। साथ ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। थाना प्रभारी ने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जीवनकाल में कोई भी समस्या आता है, तो बेहिचक इसकी जानकारी दें। पुलिस हर हरसंभव मदद करेगी। इस अवसर पर एसआइ दीपनारायण सिंह, जय कुमार सिंह विद्यानंद शर्मा सहित महिला पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी