जल्द हो जाएगा रोप-वे मामला का हल : संजीव

उन्होंने आगे बताया कि यह ऐतिहासिक धरोहर है। इसे हरसंभव संरक्षित करने के एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन अपनी ओर से प्रयास करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:17 PM (IST)
जल्द हो जाएगा रोप-वे मामला का हल : संजीव
जल्द हो जाएगा रोप-वे मामला का हल : संजीव

संवाद सूत्र, हंटरगंज : वन विभाग कौलेश्वरी के विकास में पूरा सहयोग करेगा। कौलेश्वरी पर्वत पर रोप-वे निर्माण को लेकर वन विभाग द्वारा लगाया गया आपत्ति को जल्द ही निवारण कर लिया जाएगा। ताकि रोप-वे का निर्माण आसानी से पूरा हो सके। उक्त बातें वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कही। मुख्य वन संरक्षण फल्गू नदी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। महोत्सव का आयोजन प्रखंड के घंघरी वन विश्रामागार के समीप किया गया। आयोजन में आसपास के विभिन्न गांवों क सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने मुख्य वन संरक्षक को कौलेश्वरी पर्वत की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के कारण विकास की कई योजनाएं प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि वन विभाग नदी महोत्सव के तहत फल्गू नदी के तटों पर 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यह ऐतिहासिक धरोहर है। इसे हरसंभव संरक्षित करने के एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन अपनी ओर से प्रयास करेगा।

chat bot
आपका साथी