सवारी गाड़ी के चपेट में आने से महिला घायल

सक डां. कमलकांत साहा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी गांव सुरेद्र सिंह की पत्नी रेखा देवी है। जानकारी के अनुसार यात्री सवारी वाहन जिसका नंबर जेएच 13 ए-3

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:55 PM (IST)
सवारी गाड़ी के चपेट में आने से महिला घायल
सवारी गाड़ी के चपेट में आने से महिला घायल

संवाद सूत्र, हंटरगंज : थाना क्षेत्र के केदलीकलां पंचायत स्थित बेलगाडा नावाडीह गांव के समीप कौलेश्वरी पर्यटक स्थल से मुंडन कराकर लौट रही सवारी गाड़ी ने सड़क के किनारे खड़ी एक महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां घायल महिला के इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. कमलकांत साहा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी गांव सुरेंद्र सिंह की पत्नी रेखा देवी है। जानकारी के अनुसार यात्री सवारी वाहन जिसका नंबर जेएच 13 ए-3167 है। कौलेश्वरी से लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही महिला को अपने चपेट में ले लिया। घायल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी