पोस्ता की खेती को किया नष्ट

35 एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को पुलिस और वन विभाग ने किया नष्ट। संवाद सूत्र कुंदा थाना क्षेत्र के डुमरवार पंचायत के तेगम बधार के जंगल मे वन विभाग के जमीन पर 35 एकड भूमि पर अवैध रूप से लगाये गये अफीम पोस्ता की खेती को पुलिस और वन बिभाग ने मिलकर नष्ट किया।अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रामबृक्ष राम ने किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर इस गांव के जंगलों में कारवाई की गई।पीएसआई भोलानाथ प्रमाणिकमुकेश कुमाररामदेव कुमारअरूण टोप्पोके जवानो स्न्ञ्ज के जवान सामिल थे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:15 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:15 PM (IST)
पोस्ता की खेती को किया नष्ट
पोस्ता की खेती को किया नष्ट

संवाद सूत्र , कुंदा : थाना क्षेत्र के डुमरवार पंचायत के तेगम बधार जंगल में वन भूमि पर लगाए गए पोस्ता को पुलिस व वनकर्मियों ने अभियान चलाकर नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि पर व्यापक पैमाने पर खेती की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर खेती को नष्ट की गई।

chat bot
आपका साथी