ठंड लगने से महिला की मौत

ठंड लगने से महिला की मौत संवाद सूत्र कुंदा कुंदा प्रखंड के बोधाडीह पंचायत मुख्यालय निवासी भुजा भारती की 5

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:04 PM (IST)
ठंड लगने से महिला की मौत
ठंड लगने से महिला की मौत

संवाद सूत्र, कुंदा : प्रखंड के बोधाडीह पंचायत मुख्यालय निवासी भुजा भारती की पत्नी कलावती देवी (58) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम से कलावती को ठंड लग गया था। बुधवार को ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया। लेकिन इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बीच रात को उसकी मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कुंदा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पद स्थापित नहीं है। केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि अस्पताल में ठंड लगा कोई मरीज नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी