कोहरे से दिन में रात सा नजारा

प्रखंड में शुक्रवार के सुबह में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि तापमान में लगातार गिरना जारी है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से हर कोई बेबस है। कोहरे का आलम यह रहा की दिन में रात सा नजारा दिखा। जिससे सड़कों पर कुछ दिखायी नहीं देता। दोपहर तक कमोबेश छाये कोहरे के कारण सुबह होते ही आसमान से कोहरे का कहर जारी रहती है। मानों बरसात की बून्दाबांदी हो रही है। फिर लोगों का नौ बजे से पहले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।ठंड व घने कोहरे का सर्वाधिक असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह में बच्चों को ठंड कहीं अपने आगोश में न ले यह सोचकर अभिभावक परेशान हैं। गृहीणियों को भी बच्चों को तैयार कराने में भारी कष्ट उठानी पड़ी रही है। शुक्रवार के दिन भर कोहरे लगा रहा। वैसे में ठंड बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह पर अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:46 PM (IST)
कोहरे से दिन में रात सा नजारा
कोहरे से दिन में रात सा नजारा

संवाद सहयोगी, गिद्धौर : प्रखंड में शुक्रवार के सुबह में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि तापमान में लगातार गिरना जारी है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से हर कोई बेबस है। कोहरे का आलम यह रहा की दिन में रात सा नजारा दिखा। जिससे सड़कों पर कुछ दिखायी नहीं देता। दोपहर तक कमोबेश छाये कोहरे के कारण सुबह होते ही आसमान से कोहरे का कहर जारी रहती है। लोगों का नौ बजे से पहले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंड व घने कोहरे का सर्वाधिक असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह में बच्चों को ठंड कहीं अपने आगोश में न ले यह सोचकर अभिभावक परेशान हैं। शुक्रवार के दिन भर कोहरे लगा रहा। वैसे में ठंड बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह पर अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी