स्ट्रांगरूम में ईवीएम व वीवीपैट सीलबंद

मालूम हो कि सिमरिया विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन व वीवीपैट के साथ मतदान कर्मियों को जिला मुख्यालय से दस और ग्यारह दिसंबर को विदा किया गया था। उसी दिन मतदान कर्मी प्रखंडों में बनाए गए कलस्टर में पहुंच गए थे। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:22 PM (IST)
स्ट्रांगरूम में ईवीएम व वीवीपैट सीलबंद
स्ट्रांगरूम में ईवीएम व वीवीपैट सीलबंद

जागरण संवाददाता, चतरा : सिमरिया विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए इस्तेमाल किया गई ईवीएम तथा वीवीपैट शुक्रवार को स्ट्रांग रूम में सीलबंद हो गया। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने का काम शाम तक चलता रहा। स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम अब 23 दिसंबर को मतगणना के दिन बाहर निकाली जाएगी। मालूम हो कि सिमरिया विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन व वीवीपैट के साथ मतदान कर्मियों को जिला मुख्यालय से दस और ग्यारह दिसंबर को विदा किया गया था। उसी दिन मतदान कर्मी प्रखंडों में बनाए गए कलस्टर में पहुंच गए थे। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात मतदान कर्मी प्रखंडों में बनाए गए कलस्टर में पहुंचे। जिला मुख्यालय से नजदीक के क्लस्टरों से वहां की ईवीएम गुरूवार की रात में ही स्ट्रांग रूम में पहुंच गई थी। जबकि दूरदराज के क्षेत्रों की ईवीएम शुक्रवार को स्ट्रांग रूम तक लाई गई। अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम तथा वीवीपैट वज्रगृह में सीलबंद कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं। साथ ही साथ सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। वज्रगृह को सील किए जाने के समय सभी उम्मीदवार एवं उनके चुनाव अभिकर्ता मौजूद थे। बताते चले कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें भाजपा के किशुन कुमार दास, आजसू के मनोज चंद्रा, कांग्रेस के योगेंद्र नाथ बैठा, झाविमो के रामदेव सिंह भोगता, बसपा के जितेंद्र कुमार, सीपीआई के विनोद बिहार पासवान, झारखंड पार्टी के आनंद कुमार भारती, अंबेडकर राइड पार्टी आफ इंडिया के खेमन राम, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के छोटन कुमार, नागरिक अधिकार पार्टी के नरेश भुईयां, भारतीय सर्वोदय पार्टी के रामानंद दास, सपा के शंकर रजक, रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के हरदीप कुमार राम और निर्दलीय कमलेश कुमार, कमलेश गंझू, नीरज कुमार नीरज, बालेश्वर राम एवं विकास कुमार का नाम शामिल है। इधर मतदान समाप्त होने के साथ ही उम्मीदवारों के समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता हार जीत की गणित में उलझे हुए हैं। सभी प्रमुख दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवार को जीता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी