सनकी होमगार्ड पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस उनकी उपस्थिति में घर का ताला तोड़ा और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गला दबाने के बाद मृतका को बेड पर सुला कर कपड़ा ढक दिया था। उन्होंने बातया कि शरीर मे मारपीट के निशान दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक वरुण रजक सदर महिला थाना प्रभारी दीपिका कुमारी अवर निरीक्षक पंकज सिंह अनंत शाह स्थानीय मुखिया प्रयाग राम समेत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM (IST)
सनकी होमगार्ड पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
सनकी होमगार्ड पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

संवाद सूत्र, टंडवा : थाना क्षेत्र के मिश्रौल आजाद नगर में एक शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी होमगार्ड का जवान है और घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के एक कमरा मे बंद कर फरार हो गया। मामला गुरुवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। आरोपी होमगार्ड जवान जगदीश राम उर्फ सिकंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान सिकंदर का शराब पीकर घर आना पत्नी शबा देवी (26) को शराब पीकर घर आना अच्छा नहीं लगा। शबा पे कुछ कहा, जो उसके लिए काल बन गया। पति ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद जगदीश स्थानीय मुखिया व चौकीदार को जानकारी दी। कहा कि पत्नी की हत्या हो गई। चौकीदार ने मामले की जानकारी थाना इंस्पेक्टर को दी। शुक्रवार को अहले सुबह पुलिस आजाद नगर पहुंच कर जायजा लिया। उधर हत्यारा जगदीश वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी सिमरिया थाना को दी। सिमरिया थाना पुलिस ने ही जगदीश को गिरफ्तार की। जगदीश राम आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में ड्यूटी करता था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की जगदीश प्रतिदिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।ग्रामीणों ने बताया कि वह शुरू से ही सनकी दिमाग व दबंग प्रवृति था। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

::::::::::::::::::::::::

दंडाधिकारी की मौजूदगी में टूटा ताला

टंडवा : हत्या के बाद सनकी पति ने पत्नी के शव को अपने कमरा में बंद कर दिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा बंद देखा, तो बीडीओ को इसकी जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अजय भगत को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया। उसके बाद पुलिस उनकी उपस्थिति में घर का ताला तोड़ा और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गला दबाने के बाद मृतका को बेड पर सुला कर कपड़ा ढक दिया था। उन्होंने बताया कि शरीर मे मारपीट के निशान दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक वरुण रजक, सदर महिला थाना प्रभारी दीपिका कुमारी, अवर निरीक्षक पंकज सिंह, अनंत शाह, स्थानीय मुखिया प्रयाग राम समेत काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी