सदर अस्पताल का बायोमिट्रिक खराब, हाजरी बनाने को ले कर्मी परेशान

अस्पताल का बायोमेट्रिक मशीन खराब कर्मी परेशान चतरा सदर अस्पताल में लगाया गया बायोमेट्रिक मशीन गुरुवार को खराब हो गया। जिसके कारण सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल के कर्मी अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर दिनभर परेशान दिखे। कर्मचारियों का कहना है कि बुधवार तक मशीन ठीक-ठाक काम कर रहा था। गुरुवार को उपस्थिति बनाने के दौरान बायोमेट्रिक मशीन अचानक खराब हो गया। कर्मियों का कहना है कि हाजरी नहीं बन पाने के कारण तनख्वाह मिलने में परेशानी होती है। जब इसकी जानकारी अस्पताल के आलाधिकारियों को हुई तो अधिकारियों ने कर्मियों से इस बारे में जांच पड़ताल की और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 05:53 PM (IST)
सदर अस्पताल का बायोमिट्रिक खराब, हाजरी बनाने को ले कर्मी परेशान
सदर अस्पताल का बायोमिट्रिक खराब, हाजरी बनाने को ले कर्मी परेशान

संवाद सहयोगी, चतरा : सदर अस्पताल बायोमिट्रिक मशीन गुरुवार को खराब हो गया। जिसके कारण सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी उपस्थिति नहीं बना पा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारी और कर्मी दोनों अंगुठा का निशान लगाने को लेकर परेशान रहे। कर्मियों का कहना है कि बुधवार तक मशीन ठीक-ठाक काम कर रहा था। गुरुवार को उपस्थिति बनाने के दौरान अचानक खराब हो गया। कर्मियों का कहना है कि हाजरी नहीं बन पाने के कारण तनख्वाह मिलने में परेशानी होती है। जब इसकी जानकारी अस्पताल के आलाधिकारियों को हुई, तो अधिकारियों ने कर्मियों से इस बारे में जांच पड़ताल की और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार पासवान ने कहा कि सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक मशीन ठीक नहीं होता है, तब तक कर्मी और अधिकारी उपस्थिति पंजी पर हाजरी बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी