सिमरिया से भाजपा को गिफ्ट में मिलता रहा है विधायक

चुनाव में चतरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना कर दिया। जिसमें जयप्रकाश सिंह भोगता को जीत हासिल हुई। पांच वर्ष के बाद 2014 में हुए विधानसभा के चुनाव में भी सिमरिया से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी गणेश गंझू को जीत मिली थी। लेकिन चुनाव जीतने के एक-दो माह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:01 PM (IST)
सिमरिया से भाजपा को गिफ्ट में मिलता रहा है विधायक
सिमरिया से भाजपा को गिफ्ट में मिलता रहा है विधायक

संजय शर्मा, इटखोरी : सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 2005 के बाद से भले ही भाजपा चुनाव हारती रही है। लेकिन भाजपा को सिमरिया से गिफ्ट में विधायक मिलता रहा है। भाजपा को गिफ्ट में पहला विधायक 2009 में तथा दूसरा विधायक 2014 के चुनाव के बाद मिला है। मजे की बात यह है कि दोनों बार झाविमो के विधायक गिफ्ट के रूप में भाजपा में शामिल हुए हैं।

मालूम हो कि 2009 में सिमरिया से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले जयप्रकाश सिंह भोगता ने यहां से जीत हासिल की थी। चुनाव जीतने के बाद चार वर्ष तो विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता झारखंड विकास मोर्चा के ही विधायक रहें। लेकिन पांचवें वर्ष में वे झाविमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जिसका पुरस्कार भाजपा ने उन्हें 2014 के चुनाव में चतरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना कर दिया। जिसमें जयप्रकाश सिंह भोगता को जीत हासिल हुई। पांच वर्ष के बाद 2014 में हुए विधानसभा के चुनाव में भी सिमरिया से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी गणेश गंझू को जीत मिली थी। लेकिन चुनाव जीतने के एक-दो माह के अंदर ही गणेश गंझू झाविमो के अन्य विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह अलग बात है कि गणेश गंझू को भाजपा ने जयप्रकाश सिंह भोगता की तरह पुरस्कार नहीं दिया। पार्टी ने गणेश गंझू को टिकट देने से भी इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी