डीएवी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मोबाइल एवं सोशल मीडिया डीएडिक्शन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सैयद एजाज अहमद ने की। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के रविरंजन एवं अजय कुमार गुप्ता ने मोबाइल एवं कंप्यूटर के आवयश्कता से अधिक प्रयोग के अवगुणों एवं दुर्गुणों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
डीएवी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
डीएवी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

संवाद सूत्र, चतरा : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मोबाइल एवं सोशल मीडिया डीएडिक्शन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सैयद एजाज अहमद ने की। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के रविरंजन एवं अजय कुमार गुप्ता ने मोबाइल एवं कंप्यूटर के आवश्यकता से अधिक प्रयोग के अवगुणों एवं दुर्गुणों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इसके बाद हजारीबाग बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान ईमानदारी एक जीवन शैली विषय पर वर्ग नवम एवं दशम के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दशम के ताबिश इब्राहिम को प्रथम, कक्षा नवम के अमन राज द्वितीय तथा विशाल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी