25 तक कंबल का वितरण करने का निर्देश

25 तक कंबल का वितरण सुनिश्चित करें मुखिया संवाद सहयोगीगिद्धौर गरीबों के बीच पहली बार ठंड पड़ने के पहले कंबल का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गिद्धौर अंचल को 1200 सौ कंबल का आवंटन भेजा है। अंचल अधिकारी पूनम कुजूर ने प्रत्येक पंचायत को दो-दो सौ आवंटित कर दिया। उन्होंने संबंधित पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव व वार्ड सदस्यों को निर्धारित तिथि 24 व 25 अक्टूबर को कंबल का वितरण हर हाल में करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि चुकी विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी चुनाव आदर्श आचार संहिता लग सकता है। वैसे में गरीबों के बीच कंबल का वितरण चुनाव आचार संहिता में नहीं की जा सकती। यही वजह है कि राज्य व जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष ठंड के पहले कंबल का आवंटन भेज दिया है। अंचल अधिकारी ने किसी भी स्थिति में 24 व 25 तारीख को कंबल का वितरण कर सूची अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:11 PM (IST)
25 तक कंबल का वितरण करने का निर्देश
25 तक कंबल का वितरण करने का निर्देश

संवाद सहयोगी, गिद्धौर : गरीबों के बीच पहली बार ठंड पड़ने के पहले कंबल का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अंचल को 1200 सौ कंबल का आवंटन भेजा है। बीडीओ सह सीओ पूनम कुजूर ने प्रत्येक पंचायत को दो-दो सौ आवंटित कर दिया। उन्होंने संबंधित पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव व वार्ड सदस्यों को निर्धारित तिथि 24 व 25 अक्टूबर को कंबल का वितरण हर हाल में करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी चुनाव आदर्श आचार संहिता लग सकता है। वैसे में गरीबों के बीच कंबल का वितरण चुनाव आचार संहिता में नहीं की जा सकती। यही वजह है कि राज्य व जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष ठंड के पहले कंबल का आवंटन भेज दिया है। अंचल अधिकारी ने किसी भी स्थिति में 24 व 25 अक्टूबर को कंबल का वितरण कर सूची अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी